स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक पुलिस कर्मियों ने कराया परीक्षण

 स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह

आज दिनांक 26.03.2017 को जनपद अम्बेडकरनगर के पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राममोहन सिंह द्वारा शुभारम्भ कर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसमें क्षेत्राधिकारी भीटी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री बीरेन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्री लक्ष्मी कान्त गौतम, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक डायल 100 श्री सोमेश्वर सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार रेडियो शाखा व सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।   
डा0 राजेश जायसवाल (एम0डी0), डा0 श्वेता जायसवाल (फीजिशियन), डा0 डी0के0 त्रिपाठी (नेत्र-विशेषज्ञ), डा0 मुख्तार अहमद(दन्त-विशेषज्ञ), श्री दिनेश कुमार (फार्माशिस्ट), श्रीमती निशा पाण्डेय (ए0एन0एम0) आदि द्वारा चिकित्सीय परीक्षण व उपचार किया गया।
शिविर में लगभग 250 से अधिक की संख्या में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व परिवारजनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवााया।
 स्रोत- पी.ओर.ओ. सेल अम्बेडकरनगर (उ.प्र.)

Post a Comment

Previous Post Next Post