लखनऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष लखनऊ श्री राम निवास यादव आज मानव कल्याण सेवा धर्म की पवित्र शक्तिमॉन मॉनेस्ट्री पर पहुंचे जहां सनातन धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, सिक्ख धर्म, यहूदी धर्म, पारसी धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम धर्म के धर्म चिहृनों पर आधारित पवित्र शक्तिमॉन मॉनेस्ट्री को देखकर काफी प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि मानव कल्याण सेवा धर्म द्धारा प्रस्तावित लखनऊ में 11 सितम्बर 2016 को विश्व धर्म संसद का आयोजन मानवता के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
हम हर प्रकार से विश्व धर्म संसद को सफल बनाने के लिए संकल्प बद्ध हैं यही स्वर्णिम भारत के निर्माण का आधार है। मानव कल्याण सेवा धर्म द्वारा 11 सितम्बर 2016 को प्रस्तावित विश्व धर्म संसद के आयोजन हेतु तैय्यारी के बीच लखनऊ भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राम निवास यादव मानव कल्याण सेवा धर्म के कार्यालय पहुंचे जहां पर उपस्थित मानव कल्याण सेवा धर्म के संस्थापक श्री एम.इकबाल, श्री जगजीवन प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया, बी.डी.भारती, के0पी0चौधरी, एस0पी0रावत दिवाकर गुप्ता एडवोकेट द्धारा पुष्प माला पहनाकर स्मृति चिहृन भेंट करके उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम निवास यादव ने स्वामी विवेकानन्द द्धारा शिकागो में हुए विश्व धर्म संसद के कारवाँ को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने और लखनऊ की धरती पर विश्व के सभी धर्म गुरूओं का संदेश पूरे मानव समाज में फैलाने का संकल्प लिया। -सरस्वती प्रसाद रावत
महासचिव/मीडिया प्रभारी
‘मानव कल्याण सेवा धर्म’
