भीमगढ़ में हजरत पीर बाबा का उर्स 1 मई को
सिवनी। जिले के छपारा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीमगढ में आगामी 1 मई 2016 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उर्स का आयोजन अकीदतमंदों द्वारा किया गया है। उर्स आयोजन कमेटी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आगामी 1 मई को भीमगढ में स्थित हजरत पीर बाबा के दरबार में उर्स का आयोजन किय गया है।
इस मौके पर दोपहर 2 बजे संदल निकाला जाएगा, जो कि ग्राम का भ्रमण करते हुए दरगाह शरीफ पहुंचेगा, जहां चादर पेश की जाएगी। इस अवसर पर 1 मई को 9.30 बजे से कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया है। जिसमें मुम्बई के मशहूर कव्वाल अल्ताफ राजा एवं बनारस की कव्वाला सीमा सबा के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। उर्स कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियो द्वारा अकीदतमंदों से प्रोग्राम में शिकरत करने की गुजारिश की गयी है।
-Rainbow News Network
