मां माटी और मानुष को भूल गयी हैं ममता : मनोज

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ममता बनर्जी को लिया आड़े हाथ 

कोलकाताउत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद और पार्टी के स्टार प्रचारक तथा  भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मंगलवार सुबह कोलकाता पोर्ट  विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार अवध किशोर गुप्ता के समर्थन में भू-कैलाश में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जितनी सादगी की बात करती हैं, उनके मंत्री उतने ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी  को आड़े हाथों लिया और तालियां बटोरीं।
श्री तिवारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने केवल  बंगाल की सत्ता हथियाने के लिए मां-माटी-मानुष का नारा दिया था. सत्ता  हासिल होते ही वह राज्य के मां-माटी-मानुष को भूल गयीं, जिसका फल उन्हें इस विधानसभा चुनाव में मिलेगा. श्री तिवारी ने बंगाल की जनता से आग्रह  किया की यदि भाजपा को वोट करेंगे तो उन्हें विकास रूपी तोहफा मिलेगा।
सांसद मनोज तिवारी ने  इस अवसर पर कहा कि  नरेंद्र मोदी जी  देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वच्छ भारत और शौचालय जैसी जनता की मुलभूत सुविधाओं के लिए खुद पहल की। पार्टी के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने इस अवसर पर मंगलवार को दो रोड शो किया और जनसभायें भी की। उन्होने बांसबेड़िया, चांपदानी ,श्रीराम पुर और उत्तरदायी में भी जनसभा को संबोधित किया। और पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने में भाजपा की निर्णाय भूमिका होगी।
Report- शशिकांत सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post