सिरोही। पालडी एम के समीप नवाखेड़ा गांव में आयोजित सुरपाराम मीणा के दो पुत्रियों के विवाह कार्यक्रम में मीणा ग्रुप एडमिन एवं समाजसेवी मोहन मीणा बांकली ने बुधवार को शिरकत की। इस दौरान समाजसेवी भूराराम मीणा बलूपुरा भी उनके साथ थे। बांकली के विवाह कार्यक्रम में पहुंचने की खबर सुनते ही कलाराम, गोविंदराम, पींठाराम, पुखराज मीणा समेत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं बांकली ने समाज में एकजुटता व भाई चारा बनाएं रखने के लिए युवाओं से अपील की।
रिपोर्ट- दिलीप कुमार मीणा
