प्रतापगढ़। रानीगंज कोतवाली के बुढौरा गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। राज कुमार को गोली लगने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ डीएम और एसपी हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।
पूछताछ को गया था सिपाही, कहासुनी बनी मौत की वजह
रानीगंज कोतवाली में पोस्टेड सिपाही राजकुमार भदोही जनपद का रहने वाला था। शनिवार दोपहर में वो साथी सिपाही के साथ एक मामले में बुढौरा गांव पूछताछ करने गया था। इसी दौरान उसकी बदमाशों से कहासुनी हुई।
तैश में आए बदमाशों ने राजकुमर के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। यह देखकर उसका साथी मौके से फरार हो गया।
भदोही से आए परिजनों का कहना है कि योगी सरकार में जब पुलिस वाले सुरक्षित नहीं है तो आम अवाम का क्या होगा।