स्ट्रीट लाइटें लगाने में लगभग 60 लाख रूपए का आएगा खर्च : चन्द्र प्रकाश
दूधिया रोशनी वाली स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू
जल्द ही जगमगाएँगे दोनों उपनगर
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका सीमा क्षेत्र में आने वाले मुख्यतः अकबरपुर, शहजादपुर उपनगर में पथ प्रकाश की व्यवस्था चौचक करने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए लगभग 60 लाख रूपए की लागत से दोनों उपनगरों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि यह कार्य सकुशल सम्पन्न हो गया तो वह दिन दूर नहीं जब शहर के प्रमुख इलाके दूधिया रोशनी से जगमगा उठेंगे।
रेनबोन्यूज से वार्ता करते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि ये स्ट्रीट लाइटें अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, एल.आई.सी. गली और शहजादपुर स्थित फौव्वारा तिराहे तक लगाई जाएंगी। इससे अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण लगेगा। अब जल्द ही अकबरपुर का फ्लाई ओवर भी रोशनी से जगमग होगा। इसके लिए एक किलोमीटर लम्बे उपरिगामी सेतु के दोनों पटरियों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि हाइड्रोलिक सीढ़ी न होने के कारण अकबरपुर पालिका प्रशासन खराब हुई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं करा सका था।
यही कारण है कि वर्ष 2007 में निर्मित/लोकार्पित फ्लाई ओवर के दोनों किनारों पर लगी स्ट्रीट लाइटें जो खराब हो चुकी थीं की मरम्मत नहीं हो पाई थी। बीते दिवस पालिका परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर पालिका प्रशासन ने फ्लाई ओवर एवं अन्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की पहल की। चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि इस पहल से पालिका क्षेत्र सीमा में रहने वाले लोगों एवं बाहरी आवागमन करने वालों को काफी सुविधा होगी।