मऊ: एक दिन में लूट की दो घटना से मची सनसनी




    कोपागंज और घोसी कोतवाली में लूट की घटना को बदमाशों ने दिया अंजाम 
   तमंचा सटाकर सेल्समैन से 29400 और एजेंसी संचालक से एक लाख 40 हजार की लूट


मऊ । जिले के दो थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया। काफी दिनों बाद एक साथ दो लोगों से लूट की घटना से सनसनी मच गई। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थानों में तहरीर दे दी।


वहीं पुलिस तहरीर पाकर घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई। पहली लूट की घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवांगरीबपुर गांव के समीपर सोमवार को बाईक सवार बदमाशों ने कोल्डड्रिंक सेल्समैन अजय पुत्र रामधनी से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 29400 रूपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए कोईरियापार
की तरफ फरार हो गए। सेल्समैन दहशत में आ गया और घटना की जानकारी पुलिस और एजेंसी स्वामी को दी। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

दूसरी लूट की घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ मोड़ के समीप सोमवार की शाम बाईक सवार बदमाशों ने राजेश मसाला एजेंसी के संचालक संजीव कुमार गुप्ता को तमंचा सटाकर उसके पास से तगादा के एक लाख 40 हजार रूपये लूट लिए। बदमाश घटना के बाद उसके मोबाईल की बैट्री और गाड़ी की चाभी भी ले लिए और कुछ दूरी पर फेंक करके फरार हो गए। घटना के बाद बदहवाश एजेंसी संचालक थाने पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। थाने पर थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह से लूट की कहानी बताई। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पीड़ित ने तहरीर दी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का कहना है कि कोपागंज और घोसी में लूट की घटना की सूचना मिली है। घटना के संबंध में जांच पड़ताल चल रही है। बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे।

 Report--प्रमोद कुमार


Post a Comment

Previous Post Next Post