दिनदहाड़े पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या


ग्रामीणों ने हत्यारे पति को उतारा मौत के घाट

मऊ। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के बंदीकला गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक पति ने अपनी तलाकशुदापत्नि की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकर भाग रहे पति को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। घटना के बाद पुलिस कप्तान सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बंदीकला गांव निवासी ओजैर अहतद की पुत्री शादिया की शादी आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बमहौर गांव निवासी मुहम्म्द हादी से पांच साल पूर्व हुई थी। दोनों से एक तीन साल की बच्ची भी है। कुछ समय बाद पति-पत्नि के रिश्तों में खटास आ गई। छह माह पूर्व दोनों में तलाक हो गया। जिके बाद शादिया मायके बंदीकला में रहने लगी। अपने और अपने बच्चे की परिवरिश के लिए वह घर से कुछ दूर मौजूद एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थी। उसका पति मुहम्मद हादी उसपर पुनःनिकाह करने का दबाव डालने लगा।
जिसका उसने विरोध करते हुए मना कर दिया। इसी से नाराज हादी गुरुवार की सुबह बंदीकला पहुंचा और घात लगाकर बैठ गया। स्कूल से पढ़ाकर सादिया जैसे ही घर पहुंची, हादी ने उसे गोली मार दी। गोली सीने में लगी और शादिया ने वहीं गिरकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद हादी की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर एसपी शिवहरि मीणा सहित जिले के आला अधिकारी पहुंचे। 
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार विश्वकर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post