थाने से सुनवाई न होने पर महिला गीता देवी ने उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

प्रतापगढ़। जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के साढ ग्राम निवासी गीता देवी ने बताया की उनके पति बाहर नौकरी करने गये हैं। पड़ोस के राम सुमेर अजय कुमार पुत्र माता पलट लाल बहादुर पुत्र रामअभिलाख आदि लोग गीता देवी को सरकारी खडंजे से जाने से रोकते है और न मानने पर गाली गलौज व मार पीट पर उतारू हो जाते है। महिला ने बताया की 6 मई 2016 की सुबह लगभग 10 बजे महिला खडंजे से भैंस लेकर आ रही थी तभीं उक्त लोगों ने उसको मारा पीटा और भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुये जान से मारने की धमकी दी। महिला ने उसी दिन थाना फतनपुर मे जाकर शिकायती पत्र दिया दूसरे दिन पुलिस पहुची लेकिन महिला के शिकायती पत्र के आरोप को पुलिस झूठा बताने लगी। जिस पर महिला ने उपजिलाधिकारी रानीगंज बृजेन्द्र द्विवेदी से शिकात की और बताया की थाने पर सुनवायी न होने के कारण महिला उनके पास आयी है।
उपजिलाधिकारी ने महिला को कार्यवाही का अश्वासन दिया है कि इस बारे में उपजिलाधिकारी रानीगंज 9454417893 से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा की रास्ता रोकना गलत है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। थाना फतनपुर से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रही है, जिससे परेशान लोगों को अन्य अधिकारियों की शरण में जाना पड़ रहा है। इस बात की पोल उक्त महिला द्वारा की गई शिकायत खुद खोल रही है। रास्ते और नाली के अवरोध पर जहाँ कोर्ट सख्त है वहीं यहाँ की पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है और शिकायतकर्ता को ही उल्टे डांट-फटकार कर थाने से बैरंग वापस लौटा दिया जाता है।
रिपोर्टर- कृष्णभान सिंह- 9628536386, छायाकार- प्रवीन तिवारी- 9795494796

Post a Comment

Previous Post Next Post