अम्बेडकरनगर पुलिस डायरी : Good Work

थाना राजेसुल्तानपुर में गैस एजेन्सियों के डिलेवरी वाहनों से सनसनीखेज तरीके से लगातार हो रही लूटों का पर्दाफाश, घटना में प्रयुक्त वाहन, असलहे तथा लूट के रूपये बरामद 

थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में विगत 5 माह से गैस एजेन्सियों कीर्ति गैस एजेन्सी व हीरा गैस एजेन्सी के डिलेवरी वाहनों के साथ लगातार हो रही लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर द्वारा थाना राजेसुल्तानपुर व क्राइम ब्रान्च की टीम अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगायी गयी थी। लूट की लगातार हो रही घटनायें पूरे जनपद के लिए चुनौती बनी हुई थीं जिसमें दिनांक 24.01.16 को थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र  के देवरिया बाजार में कीर्ति गैस एजेन्सी के डिलेवरी वाहन से रू0 85,000/- की लूट, पुनः दिनांक 16.03.16 को देवरिया  बाजार के समीप भभौरा में कीर्ति गैस एजेन्सी के  वाहन से  ही रूपया 50,000/- की लूट व दिनांक 06.05.16 को पदुमपुर चौराहे पर हीरा गैस एजेन्सी के वाहन से रू0 20,000/- की लूट तथा दिनांक 07.03.2016 को पदुमपुर में शराब की दुकान से रू0 4400/- की लूट की घटनायें सम्मिलित है। लूट की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेसुल्तानपुर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी कि दिनांक 12.05.2016 को पुनः पदुमपुर चौराहे पर लगभग 12.30 बजे निरमा सर्फ/साबुन के डिलेवरी वाहन से लूट के प्रयास की सूचना मिली। वाहन के चालक द्वारा काली ग्लैमर गाड़ी जिस पर यूपी 52 वी लिखा था तथा हुलिया एक व्यक्ति काली हेलमेट लगाये तथा दूसरा व्यक्ति नीली टोपी पहने था बताया गया। इस पर थाना राजेसुल्तानपुर एवं आस पास के थानों में सघन चेकिंग करायी जा रही थी कि मखनहा थाना अतरौलिया से सूचना मिली कि शाम 5 बजे पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भरा कर एक ब्लैक ग्लैमर गाड़ी जिसका नम्बर यूपी 52वी है डिलेवरी वाहन से पैसे छीनने का प्रयास किया है और पदुमपुर की तरफ भागे हैं। इस सूचना पर पदुमपुर चौराहे पर मय पुलिस बल के नाकेबन्दी की गयी। राजेसुल्तानपुर रोड पर उ0नि0 उपेन्द्र के नेतृत्व में, गढ़वार रोड पर उ0नि0 मुकुन्द यादव के नेतृत्व में व देवरिया बाजार रोड पर उ0नि0 श्री संतोष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ नाकेबन्दी कर दी गयी तथा स्पष्ट  निर्देश दिया गया कि यूपी 52 वी काली ग्लैमर गाड़ी मिलने पर उसे रोक कर चेक किया जाय। स्वयं प्रभारी निरीक्षक राजेसुल्तानपुर द्वारा पदुमपुर चौराहे पर नाकेबन्दी करके चेकिंग की जा रही थी कि लगभग 05.30 बजे शाम पदुमपुर चौराहे पर एक पिकअप गाड़ी के पीछे ब्लैक कलर की ग्लैमर गाड़ी दिखाई दी, जिसे पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, उस पर बैठे बदमाशों द्वारा मोटर साइकिल बैक करके भागने की कोशिस की गयी, रोकने पर पिस्टल निकाल लिया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा हिकमतअमली से आवश्यक बल प्रयोग करते हुए बदमाशों को दबोच लिया गया। इसी दौरान चौराहे पर मौजूद जनता के लोगों द्वारा भी पुलिस बल का साथ दिया गया और बदमाशों को पकड़ लिया गया। उनकी तलाशी ली गयी तो दोनो बदमाशों के पास से पिस्टल बरामद हुई तथा यूपी 52 वी 4039  मोटर साइकिल का कागज मिला। पकड़े गये बदमाशें के पास से रू0 29,000/-  बरामद हुए। पूछ-ताछ पर दोनो बदमाशों ने बताया कि उन्होने ही आज दिन में 12.30 बजे निरमा के डिलेवरी वाहन से पैसा छीनने का प्रयास किया था और पैसा न मिलने पर इसी क्रम में थाना अतरौलिया के मखनहा में पैसा छीनने का प्रयास किया था।

पूछताछ विवरण अभियुक्तगण-
1-     पवन राय उर्फ भूवर राय पुत्र जितेन्द्र राय निवासी मऊ कुतुबपुर, थाना रौनापार, जनपद     आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष बी0डी0सी0 सदस्य हरैया ब्लाक
2-    नीरज राय पुत्र राजेन्द्र राय निवासी चन्दापार गोझिया, थाना रौनापार उम्र 33 वर्ष 
पूछताछ पर दोनों बदमाशों ने बताया कि  उनके द्वारा डिलेवरी वाहनों से काफी दिनों से आस पास के जनपदों मऊ, आजमगढ़ व अम्बेडकरनगर में लूट पाट की जा रही थी, जिसमें थाना राजेसुल्तानपुर के देवरिया बाजार में दिनांक 24.01.16 को कीर्ति गैस एजेन्सी के वाहन से लूट, भभौरा थाना राजेसुल्तानपुर में कृति गैस एजेन्सी के वाहन से लूट, दिनांक 06.05.2016 को हीरा गैस एजेन्सी के वाहन से लूट व पदुमपुर से ही शराब की दुकान से लूट की घटना की गयी थी। लगभग एक सप्ताह पहले थाना घोषी क्षेत्र में कोपागंज रोड पर चारपाहिया डिलेवरी वाहन से 24,000.00 रूपया छीना गया था जिसमें दोनो को 12-12 हजार रूपये मिले थे। 03-04 दिन पहले थाना कोपागंज, मऊ में मऊ रोड पर एक इण्टर कालेज के पास से गैस एजेन्सी के पिकअप वाहन से 29,000/- रूपये छीनना, करीब 02 माह पहले मखनहा रोड थाना अतरौलिया में पेट्रोल पम्प के आगे लगभग 6-7 हजार रूपये ब्रेड के डिलेवरी से छिनैती करने की घटना दोनो बदमाशों द्वारा स्वीकार किया गया। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हिन्दुस्तान लीवर के डिलेवरी वाहन से रू0 27,000/- की छिनैती करना स्वीकार किये। 
उक्त दोनो बदमाशों का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया गया जो निम्नवत् है-
पवन राय
1-    मु0अ0सं0 4/06 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 भादवि थाना रौनापार।
2-    मु0अ0सं0 542/07 धारा 323, 324, 506 भादवि थाना रौनापार।
3-    मु0अ0सं0 219/08 धारा 356 भादवि, थाना जीयनपुर।
4-    मु0अ0सं0 198/08 धारा 394, 411, 120 बी भादवि थाना बरदह।
5-    मु0अ0सं0 302/08 धारा 148, 149, 307 भादवि व 7 सीएलए ऐक्ट, थाना बरदह।
6-    मु0अ0सं0 323/08 धारा 3(1) गैगेस्टर ऐक्ट, थाना बरदह।
7-    मु0अ0सं0 29/09 धारा 356 भादवि थाना रौनापार
8-    मु0अ0सं0 138/09 गुण्डा अधिनियम, थाना रौनापार।
9-    मु0अ0सं0 16/16 धारा 392 भादवि, थाना राजेसुल्तानपुर।
10-    मु0अ0सं0 43/16 धारा 394 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर।
11-    मु0अ0सं0 47/16 धारा 392/506 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर।
12-    मु0अ0सं0 72/16 धारा 392 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर।
13-    मु0अ0सं0 509/16 धारा 392 भादवि थाना कोपागंज।
14-    मु0अ0सं0 658/16 धारा 392 भादवि थाना घोषी।
15-    मु0अ0सं0 79/16 धारा 392 भादवि थाना कप्तानगंज।

नीरज राय
1-    मु0अ0सं0 372/13 धारा 307 व 3(2) एससी एसटी ऐक्ट थाना रौनापार
2-    मु0अ0सं0 176/14 धारा 307 व 3(2) एससी एसटी ऐक्ट थाना रौनापार
3-    मु0अ0सं0 16/16 धारा 392 भादवि, थाना राजेसुल्तानपुर।
4-    मु0अ0सं0 43/16 धारा 394 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर।
5-    मु0अ0सं0 47/16 धारा 392/506 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर।
6-    मु0अ0सं0 72/16 धारा 392 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर।
7-    मु0अ0सं0 509/16 धारा 392 भादवि थाना कोपागंज।
8-    मु0अ0सं0 658/16 धारा 392 भादवि थाना घोषी।
9-    मु0अ0सं0 79/16 धारा 392 भादवि थाना कप्तानगंज।

बरामदगी-
02 पिस्टल, 18 जिन्दा कारतूस 32 बोर, काली ग्लैमर गाड़ी नं0 यूपी 52वी 4039, काली हेलमेट व नीली टोपी, रू0 29,000/- नकद
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1- श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, राजेसुल्तानपुर।
2- उ0नि0 श्री उपेन्द्र कुमार यादव, राजेसुल्तानपुर।
3- उ0नि0 श्री मुकुन्द यादव, राजेसुल्तानपुर।
4- उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह, राजेसुल्तानपुर।
5- हे0का0पी0 संतोष सिंह, राजेसुल्तानपुर एवं पुलिस बल।
उक्त अभियुक्तगण के विषय में और गहन वैज्ञानिक जानकारी के लिए क्राइम ब्रान्च की टीम लगा दी गयी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को रू0 5,000/- से पुरस्कृत किया जायेगा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक स्तर से भी पुरस्कृत किये जाने हेतु प्रतिवेदन भेजा जायेगा।
02. आज दिनांक 13.05.2016 को थाना मालीपुर में एन0सी0आर सं0- 105/14 धारा- 323,504 भादवि में वारण्टी अभियुक्त पप्पू सिंह पुत्र रामसवारथ निवासी ग्राम बैरागल थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरगनगर को उ0नि0 नारायण दत्त शर्मा द्वारा गिरफ्तार किया गया।
03.  आज दिनांक 13.05.2016 को थाना आलापुर में मु0अ0सं0- 84/16 धारा- 41/411 भादवि वादी राज्य द्वारा थानाध्यक्ष जितेन्द्र मोेहन सरोज बनाम अभियुक्तगण 01. संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम बौरांव थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर  02. रामजिआवन यादव पुत्र श्याम नारायण निवासी ग्राम बेनीगौरा थाना अतरौलिया जनपद अम्बेडकरनगर पंजीकृत किया गया।
संक्षिप्त विवरण- अभियुक्तगणांे के कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साईकिल (यू.पी.50क्यू7030-काली सुपर स्पेेण्डर व यू.पी.45.डी.1763-लाल स्पेन्डर प्रो )बरामद होना।
विवेचक-  उ0नि0 बृजेश कुमार।
04.  जनपद अम्बेडकरनगर के विभिन्न थानों पर अलग-अलग विवादों में शांति-व्यवस्था भंग होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए  जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा तत्काल धारा-151/107/116 दं0प्र0सं0 की कार्यवाही अमल में लाई गयी एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।
थाना भीटी में अभियुक्तगण 01. राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा पुत्र राम उछहिल मिश्रा निवासी ग्राम सिरसा थाना हैदरगंज जनपद फैजाबाद 02. संतराम पुत्र रामजिआवन निवासी ग्राम जिलावलपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर 03. विजय कुमार पुत्र राजाराम 04. राजाराम पुत्र बैजू 05. कुलदीप पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासीगण ग्राम दहलवा रूदउपुर थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर को जमीनी विवाद को लेकर अमादा फौजदारी होने पर व थाना बेवाना में अभियुक्तगण 01. इरफान खान पुत्र उम्मेद खान 02. मतलूब आलम पुत्र जिरूल्लाह 03. मो0 अतीक अहमद पुत्र मंजूरअली थाना भाीटी जनपद अम्बेडकरनगर को प्रार्थनापत्र की जांच में व थाना सम्मनपुर में अभियुक्त राजबहाुदर पुत्र दुलारे निवासी ग्राम बलुआ बहादुरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को जमीनी विवाद में  शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151/107/116 दं0प्र0सं0 की कार्यवाही की गई व सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- दिनांक 13 मई 2016 को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने उक्त जानकारी पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दिया।
-Rainbow News Network

Post a Comment

Previous Post Next Post