यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद को हटा दिया। उनके स्थान पर सुलखान सिंह को डीजीपी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने सात आईएएस व 12 आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए। वहीं, दलजीत सिंह चौधरी को भी यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पद से हटाया गया है। उनके स्थान पर आदित्य मिश्रा इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश में दो दिन पहले मंगलवार को 41 आईएएस अफसरों के तबादले के के बाद पुलिस महकमे में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। आगे देखें, पूरी लिस्ट-