आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबा साहब

-मनोज मद्धेशिया/ दलित शोषित समाज के मसीहा के रूप में स्थापित बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपना जीवन शुरु किया वे उस वर्ग में पैदा हुए थे जिसे निम्न कोटि का समझा जाता था। 
डॉक्टर अंबेडकर का एक बड़ा योगदान स्वतंत्र भारत का संविधान है संविधान का प्रारूप तैयार करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य था इस इनके जैसा अनुभवी कानूनी प्रतिभा से संपन्न योग और उदार दृष्टिकोण के व्यक्ति ही इस काम को पूरी सफलता पूर्वक कर सकता था इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के कारण ही उन्हें भारत का आधुनिक मनु कह कर सम्मान किया जाता था। 
उन का जन्म 14 अप्रैल 1891 को एक गरीब परिवार में हुआ था। परिवार पर कबीरपंथी विचाराधारा का पूरा प्रभाव था। महाराजा बड़ौदा की आर्थिक मदद से भीमराव ने विदेशों से उच्च शिक्षा प्राप्त किया। स्वदेश लौटने के बाद देश और समाज की सेवा के महा  यज्ञ में अपनी आहुति डाली उन्होंने मराठी में मूकनायक नामक समाचार पत्र निकालना शुरू किया। बहिष्कृत भारत तथा जनता नामक साप्ताहिक के संपादन से भी जुड़े रहे।
भारत के स्वतंत्र होने तक डॉक्टर भीमराव अपनी विद्यता  संगठन शक्ति और सुलझे विचारों के कारण देश में अपना विशेष स्थान बना चुके थे स्वतंत्रता के बाद सन 1947 ई में जो प्रथम राष्ट्रीय सरकार बनी तो उसमें डॉक्टर भीम अंबेडकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानून मंत्री के रूप में सम्मिलित किये गये। 6 दिसंबर 1956 ई में को नई दिल्ली में उनका देहांत हो गया भारत सरकार ने इस महान राष्ट्र सेवी को भारत रत्न की सर्वोच्च उपाधि से सम्मानित किया।

-मनोज मद्धेशिया, 

वरिष्ठ पत्रकार (पायनियर), 

बसखारी, अम्बेडकरनगर (उ.प्र.)

www.rainbownews.in 

Post a Comment

Previous Post Next Post