रोगी कल्याण समिति कॉम्पलेक्स में नहीं होगा नशीले पदार्थों का विक्रय

रेडक्रास द्वारा 10166 लोगों का किया गया मुफ्त में बीमा

समिति के वार्षिक सम्मेलन में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

सिवनी। जिला रेडक्रास समिति सिवनी का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गत 3 जून को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कलेक्टर धनराजू एस. द्वारा की गयी। कार्यक्रम के आरंभ में समिति के सचिव अरूण राय द्वारा पिछले वर्ष 2015-16 के दौरान रेडक्रास सिवनी द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया गया। जहां बताया गया कि विभिन्न दुर्घटनाओं और आपदाओं के दौरान 153  लोगों को नगद व चैक के माध्यम से आर्थिक सहायता की गयी। जबकि ऐसे बीपीएल कार्ड धारियों को प्रधानमंत्री बीमा योजना के लिए प्रीमियम की राशि के रूप में 1 लाख 22 हजार रूपये उपलब्ध कराये गये। जिनके खाते में 12 रूपये की राशि भी नहीं थी। इस पहल के माध्यम से जिले के 10166 लोगों का बीमा हुआ।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समिति के मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि रेडक्रास द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्भर करते हुये यूनियन बैंक सिवनी की मदद से अत्यंत कम दर पर शव वाहन का संचालन किया जा रहा है। वहीं सिवनी विधायक मुनमुन राय द्वारा दी गयी एक लाख 90 हजार रूपये की राशि से शवों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर भी रेडक्रास के पास उपलब्ध है। समिति के चैयरमेन डॉ. संदीप उपाध्यक्ष द्वारा पावर पाइंट के माध्यम से विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर फैसले लिये गये जिनमें से प्रमुख रूप से बरघाट विकासखंड के धारना निवासी यशवंत राहंगडाले को प्रतिमाह डायलिसिस हेतु प्रतिमाह 5 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के समीप स्थित निर्मित रोगी कल्याण समिति की दुकानों में बिक रहे नशीले पदार्थों और मांस-मटन की दुकानों को भी नोटिस जारी करने के आदेश जिला कलेक्टर द्वारा बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन एम.एन. सूर्यवंशी को दिये गये।
प्रस्ताव में विशेष रूप से आगामी 14 जून विश्व रक्त दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टे्रट के सभी कर्मचारी रक्तदान करेंगे, जिसके बाद वर्ष भर का ऐसा ब्लड कलेन्डर बनाया जायेगा। जिसके माध्यम से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जरूरत मंदों को खूंन की उपलब्धता मिल सकेगी। इसके अलावा रेडक्रास समिति के कार्यालय नि:शुल्क पैथोलॉजी एवं आरोग्य मेडिकल स्टोर्स खोलने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 
विशेष सभा के दौरान सिवनी ब्लड डोनर टीम को रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया, वहीं नेताजी गल्र्स कॉलेज की प्राचार्य व उनकी टीम को सीनियर रेडक्रास के माध्यम से जनजागरूता फैलाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस बैठक में रेडक्रास समिति के छिद्दीलाल श्रीवास, राजेश त्रिवेदी, डॉ. संदीप उपाध्याय, डॉ.प्रतीक अवस्थी, विपिन शर्मा, अरूण राय, नरेंद्र ठाकुर गुड्डू, महादेव तेकाम, विनीत मंटू अग्रवाल, प्रदीप पटेल, डॉ. सुनील राय, सुश्री रानी बघेल एवं डॉ. अभिषेक शुक्ला उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ जे.समीर लाकरा, आदिवासी विभाग के अशोक शेण्डे, सिविल सर्जन एम.एन. सूर्यवंशी, डॉ. हर्षवर्धन जैन, सीएमओ नपा किशन सिंह ठाकुर एवं रामदल समिति से सोनू गुप्ता व पूर्व पार्षद राहुल पारासर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post