हर खेत तक पानी पहुँचानेे सरकार को संकल्पित : भगत

सिवनी। कलारबांकी क्षेत्र के किसानों ने वह भागीरथी प्रयास किया है जिससे सरकार को भी उनकी मांगों के सामने झुकना पड़ा। क्षेत्र के वे किसान धन्यवाद के पात्र है जो पेंच सिंचाई परियोजना की नहरे अपने क्षेत्र में लाने के लिये लंबे समय से संघर्षरत रहे अब किसानों को सरकार पूरी मदद करेगी किसानो के चेहरे पर मुस्कान दिखेगी सरकार ने निश्चिय किया है कि किसान को उसकी लागत का दुगना मूल्य प्राप्त हो किसान बीमा और किसान कल्याण के लिये मोदी जी के नेत्त्व में संवेदनशील सरकार केन्द्र में बैठ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिये अपना संकल्प भी व्यक्त किया है और कहा है कि आगामी वर्षों में हर खेत तक पानी हर घर में बिजली और हर घर में शौचालय सुनिश्चित किया जायेगा। कृषि विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का संपूर्ण और सुनियोजित विकास करने का ग्राम उदय से भारत उदय अभियान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके लिये ग्राम के हर व्यक्ति को योजनाओं में सहभागी भी बनाया जा रहा है।
इस प्रकार के उदगार सिवनी बालाघाट के सांसद बोधसिंह भगत ने सिवनी विकासखण्ड के ग्राम कलारबांकी में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में व्यक्त किये उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन से वे लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बने थे उसी दिन से कलारबांकी क्षेत्र के किसानों के खेत सिंचाई से वंचित होने और किसानों की अपेक्षा से वे परिचित थे इस क्षेत्र में पेंच नहर का पानी पहुंचाने के लिये अनेक बार इस क्षेत्र के किसानों ने उनसे संपर्क किया और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विभागीय उच्चाधिकारियों से एवं जिला कलेक्टर से इस क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिये सतत प्रयास किये साथ ही इस क्षेत्र के किसानों ने भी लगातार अपनी मांग के लिये जो संघर्ष किया एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किसानों के दर्द को समझते हुये हर उचित मंच पर किसानों की पीढ़ा व्यक्त करते हुये पेंच सिंचाई परियोजना का पानी कलारबांकी क्षेत्र के किसानों के खेत तक पहुंचाने की मांग रखी परिणाम स्वरूप सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि हर हाल में कलारबांकी क्षेत्र में सिंचाई का पानी पहुंचाया जायेगा। आज मुझे गर्व है कि मैं इस सिंचाई परियोजना का पानी कलारबांकी क्षेत्र में पहुंचाने में सफल हुआ और इसकी नहरों का काम कल से ही द्रुत गति से शुरू हो जायेगा। सांसद बोध सिंह भगत ने कलाबांकी में बीएसएनएल का टॉवर शीघ्र लगने का आश्वासन दिया और हायर सेकेण्ड्री स्कूल की मांग भी शीघ्र पूर्ण करने की बात कही उन्होंने मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धी गिनाई और भविष्य में बनने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीता पटैरिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह किसानों की मेहनत का और संवेदनशील सरकार के परिणाम है कि यहां पेंच सिंचाई का पानी पहुंच रहा है। पूर्व विधायक और कार्यक्रम के आयोजक नरेश दिवाकर ने कहा कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि पेंच सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिये संकल्पित है। इस संकल्प को पूर्ण करने में क्षेत्रीय किसानों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग प्रदान किया। ऐसे किसानों का योगदान ही सफलता प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ भविष्य में भी क्षेत्रीय समस्याओं निराकरण के प्रति भाजपा सक्रिय रहेगी उन्होंने कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने भेंट कर अन्यायपूर्ण ढंग से कलारबांकी क्षेत्र काट दिये जाने की बात रखी थी और यह ज्ञात होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तात्कालीन जिला कलेक्टर भरत यादव को यह निर्देशित किया था कि हर हाल में कलारबांकी क्षेत्र के ग्रामों तक पेंच परियोजना का पानी पहुंचना चाहिये और आज परिणाम आपके सामने है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान रामशरण राय ने पेंच परियोजना से कलारबांकी क्षेत्र कटने से लेकर किसानों के संघर्ष और भाजपा नेताओं से मिले सहयोग का विवरण प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि जब वे इस परियोजना का पानी क्षेत्र में लाने के लिये संघर्ष कर रहे थे पूर्व भाजपा विधायक नरेश दिवाकर, श्रीमती नीता पटेरियाा, सांसद बोध सिंह भगत आदि ने उनका भरपूर सहयोग किया जिसके कारण आज इस क्षेत्र में नहरों का काम आज शुरू हुआ है। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपनी बातें रखी कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमतीे आरती अशोक शुक्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मण्डी सदस्य लालू राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, ओम दुबे, श्रीराम ठाकुर,  भाजपा जिला महामंत्री अशोक तेकाम, प्रेम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता डहेरिया, कार्यक्रम के सूत्रधार श्रीनिवास मूर्ति, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील बघेल, कक्कू बैस किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री, राम प्रसाद डेहरिया सिवनी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अनेक पार्षद एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसान और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। क्षेत्र में पेंच परियोजना का पानी लाने वाले किसानों का सम्मान भी शाल श्रीफल से किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post