जौनपुर। भारत सरकार की श्रम विरोधी नीतियों एवं कर्मचारी हितों पर हमले के विरोध में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर जनपद के डाककर्मियों ने गुरूवार को एक दिवसीय हड़ताल किया। कर्मचारियों के काम बंद कर हड़ताल करने से करोड़ों रूपये का आदान-प्रदान सहित अन्य कार्य प्रभावित रहा। इस बाबत प्रधान डाकघर के मुख्य प्रवेश द्वार पर सभा हुआ जहां नेतृत्व करते हुये मण्डलीय सचिव राम उजागिर यादव ने कर्मचारियों के हितों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि 21 सूत्रीय मांग नहीं मानी गयी तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इस अवसर पर आरके मिश्रा, हरिशंकर यादव, अनिल पाण्डेय, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, डीपी यादव, सभाजीत यादव, एसके सिंह, दयाराम राजभर, राम शिरोमणि यादव, सतीश चन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, नागेश्वर प्रसाद, अमरनाथ रजक, संजय कुमार, रामबली, सत्य प्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार, भारतेन्दु, पूजा गुप्ता, शीला मौर्य, अवधेश कुमार, कुलदीप तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
-------------------------------------------------------------------
जेसीआई शक्ति के होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शाहगंज नगर के फैजाबाद मार्ग पर स्थित एक फार्म हाउस पर किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम के आलावा पेपर डांस, इजहारे इश्क, ग्रुप डांस, गीत, चुटकुले आदि की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा ने संस्था द्वारा होने वाले रंगारंग कार्यक्रम की सराहना करते हुये होली को आपसी प्रेम व भाईचारे देने वाला त्योहार बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षा अंजली गुप्ता व संचालन जेसी अनुपमा आग्रहरि ने किया। अन्त में खुशबू जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, आशा गुप्ता, संगीता जायसवाल, पूनम गुप्ता, ममता अग्रहरि, निर्मला, अमृता जायसवाल, मोहिता जायसवाल, रितू अग्रहरि, डा. मौलश्री, डा. रुचि मिश्रा, जागृति चित्रवंशी, कुसुम जायसवाल, रुपा बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
-------------------------------------------------------------------
हमलावरों को गिरफ्तार करने की शिकायत
जौनपुर। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध पीड़ित ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये कार्यवाही करने की मांग किया है। पीड़ित नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज निवासी राजेन्द्र गुप्त है जिसके अनुसार गांव के ही चौहान बिरादरी के कुछ लोग उसके घर पर चढ़कर जानलेवा हमला कर दिये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ ली लेकिन बाद में सभी को छोड़ दी। ऐसे में मनबढ़ हमलावर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। हालांकि इस संदर्भ में धारा 147, 307, 452, 506 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की गयी जिसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
-------------------------------------------------------------------
सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
जौनपुर। अभिलेखों का रख-रखाव सुनियोजित ढंग से होना चाहिये। हमारे जीवन के प्रत्येक स्तर पर चाहे वह शैक्षणिक या व्यवसायिक हो, हमें अभिलेखों की आवश्यकता पड़ती है। उक्त विचार रचना विशेष विद्यालय में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा आयोजित ‘सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम’ के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर प्रबन्धक नसीम अख्तर ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मुख्य समन्वयक सुनील गुप्ता ने कहा कि शिक्षण कार्य की सफलता अभिलेखों द्वारा भी सुनिश्चित की जाती है। किसी भी विद्यालय में अभिलेखों से जुड़ी तमाम जानकारी को यथोचित व्यवस्थित रखना जरूरी है। एसोसिएट प्रोफेसर डा. संतोष सिंह ने कहा कि अभिलेखों की आवश्यकता एवं अभिलेखों का रख-रखाव हमारे जीवन में अहम स्थान रखता है। अभिलेखों की आवश्यकता राज्य की कानूनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय आवश्यकताओं, अनुसंधान हेतु दिशा निर्देशात्मक, संस्थागत गतिविधियों के मूल्यांकन में कुशल संचालन हेतु अभिलेखों की आवश्यकता पड़ती है। सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं में अभिलेखों का रख-रखाव अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. संतोष सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर ब्रजराज सिंह, अरविन्द यादव, धर्मेन्द्र, सचिन यादव, पूनम श्रीवास्तव, अम्बे देवी सहित तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
-------------------------------------------------------------------
पिकप सवार चुरा ले गये भैंस व पड़िया
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में बीती रात चोरों का गिरोह भैंस व उसकी पड़िया को पिकप वाहन में लादकर उठा ले गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम मनोहर पाल दो माह पहले 45 हजार रूपये में एक भैंस खरीदा था जिसको वह अपने घर के पिछवाड़े स्थित दालान में बांधता था। बीती रात 3-4 की संख्या में पहुंचे चोरों ने घर के दरवाजे की कुण्डी बाहर से बन्द कर भैंस व पड़िया को घर से कुछ दूर ले जाकर पिकप पर लाद लिये। तब तक आहट पाकर राम मनोहर की पत्नी जागकर शोर मचायी, तब तक वे फरार हो चुके थे। सूचना देने पर थानाध्यक्ष अजीत सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचकर पीड़ित को साथ लेकर पिकप को खोजने के लिये रात में ही निकल गये लेकिन आज दूसरे दिन तक कुछ हाथ नहीं लगा।
-------------------------------------------------------------------
गौरा पुलिस ने पकड़ा नौ गोवंश, तस्कर फरार
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस बीती पिकप सवार बदमाशों का पीछा करके नौ गोवंश पकड़ने का दावा कर रही है। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सोनकर के अनुसार रात 2 बजे सूचना प्राप्त मिली पशु तस्कर जानवरों को लेकर जा रहे हैं। पीछा करने पर अपने को घिरता देख तस्करों ने सड़क किनारे एक गड्ढे में पिकप छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। देखा गया कि पिकप में कुल नौ गाय व बछड़े बुरी तरह ठूंसकर भरे गये थे।
-------------------------------------------------------------------
श्री हनुमान जी श्रृंगार महोत्सव समिति के पदाधिकारी चयनित
जौनपुर। श्री हनुमान जी श्रृंगार महोत्सव समिति की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सेठ की अध्यक्षता में श्री हनुमान घाट पर स्थित मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस मौके पर आगामी 4 अप्रैल दिन मंगलवार को हर वर्ष की भांति होने वाले श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम की रुप-रेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नये पदाधिकारियों का गठन किया गया। गठन के अनुसार अध्यक्ष विशाल वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक सेठ, महामंत्री राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष पिन्टू सेठ चुने गये। इसके अलावा भइया लाल सेठ, राजकुमार सेठ, संतोष कांस्यकार, रामपूजन सेठ, लवकुश सेठ, रमेश सेठ, सूरज सेठ को सर्वसम्मत से कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक का संचालन प्रदीप सेठ ने किया। अन्त में मोनू सेठ ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

