जिला अस्पताल के चिकित्सक रहे हड़ताल पर

मीरजापुर। पूर्व घोषित कार्य बहिष्कार के तहत जिला अस्पताल के चिकित्सक शनिवार को सुबह से हड़ताल पर रहे। जिससे चिकित्सकिय व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के चलते दूर-दराज से उपचार के लिए आये मरीजों एवं उनके तीमादारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि 11 बजे के बाद चिकित्सक अपने काम पर लौट आये फिर भी चिकित्सकीय व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आई। चिकित्सकों का कहना है उनकी मांगों और समस्याओं पर विचार न हुआ तो वह 20 मार्च से हड़ताल पर रहने के साथ आगे की रणनीति बनाने पर भी विवश होगें। हड़ताल के दौरान आकस्मिक सेवा और पोस्टमार्टम का कार्य ही करेगें बाकी कायों का बहिष्कार करेगें।
----------------------------------------------------------------------

खनन माफियाओं के लिए सोना साबित हो रहा है गंगा का किनारा

-तमाम प्रयासों के बाद भी खनन माफियाओं पर नहीं हो पा रही है ठोस कार्रवाई
-महकमा और इलाकाई पुलिस की गठजोड़ से हो रहा अवैध खनन

मीरजापुर। प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होने के बाद भी जिले में सक्रिय खनन माफियाओं की सेहत पर कोई प्रभाव पड़ता दिखलाई तो फिलहाल नहीं ही दे रहा है। आलम यह है कि अवैध बालू खनन में संलिप्त खनन माफिया नाव से लेकर अन्य वाहनों का तो उपयोग करते देखे ही जाते थे। अब इन्होंने पैतरा बदलते हुए उंट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इससे न केवल सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगाया जा रही बल्कि न्यायालय के आदेशों की भी धज्जियां उड़ती दिखलाई दे रही है। बताते चले कि प्रदेश में कोर्ट द्वारा खनन पर रोक लगा रखा गया है बावजूद इसके जिले के विभिन्न थानों में गंगा नदी के तटीय इलाकों में बेखौफ ढंग से बालू का अवैध खनन खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्लें के साथ कराया जा रहा है। जिले के जिगना, कछंवा, चुनार, देहात कोतवाली क्षेत्र सहित कई इलाकों में तेजी के साथ अवैध खनन का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। मजे कि बात है कि खनन माफियाओं द्वारा नाव से लेकर वाहनों आदि का तो प्रयोग खनन में तो किया ही जाता रहा है अब इनके द्वारा उंट का भी सहारा अवैध बालू खनन के लिए लिया जा रहा है जो इन दिनों जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं इलाकाई पुलिस और खनन विभाग की कार्य पद्वति पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे है कि आखिरकार कैसे अवैध खनन का कार्य  हो रहा है।
----------------------------------------------------------------------

टाइगर को पकड़ने में विफल रही टीम, ग्रामीणों में दहशत

-पुलिस, पीएसी की घेराबंदी को तोड़ जंगलों में हुआ गुम
मीरजापुर। जनपद के नक्सल प्रभावी थाना क्षेत्र मड़िहान के शिष्टाखुर्द गांव में शुक्रवार को दिन में देखा गया जानवर कोई और नहीं बल्कि टाइगर निकला। मड़िहान के जंगलों में टाइगर की आवक होने से जहां वन विभाग के लोग प्रसन्न है वहीं ग्रामीणों में दशहत देखा जा रहा है। शुक्रवार को देर रात तक भी टाइगर का टोंह लेने में पुलिस औ वन महकमा नाकाम रहा है। कानपुर से बुलाई गई टीम भी देर रात तक पहुंच नहीं पाई थी। ऐसे में दूसरे दिन शनिवार टाइगर को काबू में करने के लिए अभियान चलाया गया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। ऐसे में राजधानी से  स्पेशल टीम को प्रशासन द्वारा यहां बुलाया गया, लेकिन टीम जब तक कुछ कर पाती टाइगर जंगलों में गुम होने में सफल रहा। देश शाम तक उसकी तलाश चलती रही लेकिन उसकी परछाई भी पाने में टीम कामयाब नहीं हुई। बताते चले कि उक्त गांव में शुक्रवार को अरहर के खेत में बैठा एक बाघ दिखा था, जिससे ग्रामीणो में दहशत फैल गयी थी। ग्रामीण जब खेत की ओर गये तों अचानक बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला बोल उसे घायल कर दिया था। इसकी खबर फैलते ही भारी भीड़ लाठी डण्डे लेकर उस ओर दौड़ पड़ी जिस खेत में बाघ शरण ले रखा था, ग्रामीणों की भारी शोर गुल सुनकर गांव के किनारे दरोगा सिंह के मकान में वह घुस गया। बाद में इलाकाई पुलिस व वन विभाग कर्मी ग्रामीणो के सहयोग से बाघ की घेरेबन्दी करने में जुटे गए थे लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
----------------------------------------------------------------------  

राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण के लिए चला स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम

मीरजापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी विधू गुप्ता के निर्देशन में जनपद में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद मीरजापुर में रिद्म फाउण्डेशन के द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरूवार को कुल पाँच विद्यालयों में प्रतियोगितायें आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गये। उपरोक्त आयोजन के क्रम में डा0 सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल विजयपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में अभिनव पाण्डेय प्रथम, आकाश गोंड द्वितीय एवं आकर्ष दुबे तृतीय रहे। मीरजापुर पब्लिक स्कूल विजयपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में सुधांशु यादव प्रथम, विशाल पाल द्वितीय और कबीर खान तृतीय स्थान पर रहे।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सण्डवा में प्रधानाचार्य मो0 रियाज की अध्यक्षता में  आयोजित प्रतियोगिता में विशाल कुमार शर्मा प्रथम, सौरभ द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर में प्रधानाचार्य मो0 अकरम की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में आशीष कुमार प्रथम, प्रमोद कुमार द्वितीय और मोनी तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय गुरूसण्डी में राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के राज्य सलाहकार श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें  अंकित प्रथम, सतीश द्वितीय और छाया तृतीय स्थान पर रही। राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के राज्य सलाहकार श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए आजीवन तम्बाकू उत्पाद सेवन न करने की बात कही उन्होंने यह भी बताया कि जिन बच्चों के परिजन तम्बाकू उत्पाद का सेवन करते है वो बच्चे अपने घरों में जाकर अपने परिजनों को इससे होने वाली हानियो के बारे में अवगत करायें तभी तम्बाकू मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है। विद्ति हो कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत रिद्म फाउण्डेशन के द्वारा स्कूल जागरूकता कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण के राज्य सलाहकार श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी एवं रिद्म फाउण्डेशन के अध्यक्ष अश्वनी के रंजन, प्रोजेक्ट आफिसर आशू श्रीवास्तव सहित अन्य स्टॉफ दीपक मिश्रा, अमरेश पाण्डेय और अन्य सहयोगी शामिल थे। इस अवसर पर सभी विद्यालयों  को तम्बाकू युक्त घोषित कर सभी छात्र/छात्राओं को आजीवन तम्बाकू प्रयोग न करने और परिवारजनो तथा आस-पास के लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलायी गई।
----------------------------------------------------------------------

सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू/गुटका खाने वालों पर होगा जुर्माना : जिलाधिकारी

मीरजापुर। तम्बाकू और गुटका खाने वालों की अब खैर नहीं सार्वजनिक स्थलों पर स्कूलों पर तम्बाकू व गुटका, पान मशाला, बीडी सिगरेट आदि के सेवान करने पर अधिकतम 200 रूपया जुर्माना का प्राविधान है। उक्त उदगार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  कंचन वर्मा ने जिला तम्बाकू नियंत्रण समिति की बैठक में व्यक्त की। उन्होने कहा कि पहले तो लोगों को समझा कर उनके अन्दर जागरूकता लाई जाये तथा तम्बाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में बताया जाये। इसके उपरान्त यदि कोई नहीं मानता है तो उसके विरूद्ध तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम-2013 का अनुपालन करते हुये जुर्माना अथवा दण्ड अथवा कारावास का भी प्राविधान है। बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि स्कूलों तथा कालेजों में गोष्ठियां तथा परिचर्चा के माध्यम से बच्चों में जागरूकता लाई जाये। उन्होंने यह भी बताया स्कूल या कालेज के 100 गज की परिधि में तम्बाकू बेचना प्रतिबन्धित है। जानकारी देते हुये बताया कि नियम के धारा-4 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान जैसे-सभागृह, अस्पताल, रेलवे स्टेशन प्रतिक्षालय,मनोरंजन केन्द्र, रेस्टोरंेन्ट शासकीय कार्यालय, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थान, पुस्तकालय, लोक परिवहन आदि स्थानों पर धु्रम्रपान करना अपराध है। जिसमें धारा-21 के अन्तर्गत धारा-4 व धारा 6 का उल्लंघन करने पर 200 रूपये तक जुर्माना हो सकता है। यह बताया गया कि 18 वर्ष की कम आयु के अवयस्क व्यक्ति को या के द्वारा तम्बाकू बेचना प्रतिबन्धित है। इस अवसर पर विस्तृत जानकारी देते हुये नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्व भर में रोकी जा सकने वाली मौते और बीमारियों का एक मात्र सबसे बड़ा कारण तम्बाकू सेवन है। उक्त अवसर पर राज्य सलाहकार सतीश त्रिपाठी ने बताया कि विश्व में लगभग 60 लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से अपनी जान गवाते हैं। भारत में प्रतिदिन 2,200 से अधिक भारतीय तम्बाकू सेवन करने के कारण मरते हैं, भारत में कैंसर से करने वाले 100 रोगियों में 40 तम्बाकू के प्रयोग के कारण मरते है. अतः इस घातक बीमारी व सेवन से बचने के लिये लोगों में जागरूकता लाई जाये ताकि नये बच्चों में इसकी लत न लग सके और जो सेवन कर रहे है उन्हें छोडने के लिये समझाया जाये तथा खरनाक बीमारियों के बारे में बताया जाये। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित थे।  
----------------------------------------------------------------------

चैत्र नवरात्र मेला व कंतित उर्स मेला कोे लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
मीरजापुर। जिलाधिकारी कंचन वर्मा की अध्यक्षता में विन्ध्याचल प्रशासनिक भवन के सभागार मे कंतित शरीफ का उर्स/मेला 03 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 06 अप्रैल तक चलेगा साथ ही चैत नवरात्र मेला से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित सभी तैयारी ससमय तक पूर्ण कर ले। उन्होंने कहा कि कंतित शरीफ व नवरात्र को सफल बनाने के लिए अधिकारी हर सम्भव प्रयास करें। इसमे किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहा पर मॉ विन्ध्यावासिनी देवी का पावन धाम है इस पावन धाम पर माथा टेकने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते है श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की परेशनी न होने पाये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि वे गंगा किनारे अस्थाई शौचालयो में कुल 150 या उससे अधिक का निर्माण व उसमें सफाई आदि की व्यवस्था तथा गंगा किनारे महिलाओ को वस्त बदलने हेतु टेन्ट आदि की व्यवस्था व पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये तथा खोया पाया केन्द्र का स्थान व मोबाइल नम्बर मेला  क्षेत्र के जगह-जगह चस्पा कराया जाने चाहिए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता अभाव खण्ड उ0 प्र0 जल निगम मीरजापुर को निर्देशित किया कि वे मेला क्षेत्र मे अस्थाई पेयजल व्यवस्था हेतु टैंकर की उपलब्धता तथा मेला क्षेत्र मे अस्थाई टोटियो आदि उपलब्धत कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचिव मीरजापुर विन्ध्यालच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि ओझला पुल से अष्टभुजा तक की सडक पर लगे विद्युत पोलो पर प्रकाश व्यवस्था आदि जगहो पर व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मीरजापुर को निर्देशित किया कि घाटो पर संचालित नावो का नवीनीकरण दो मोटर बोट एवं गोताखोर की व्यवस्था अष्टभुजा गेस्ट हाउस को वी0आई0पी आगन्तुको हेतु स्वच्छ रखने एवं अन्य औपचारिक व्यवस्था। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय मीरजापुर को निर्देशित किया कि लो वोल्टेज की सघन जॉच व आवश्यक बोल्टेज की उपलब्धता अस्थाई ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराये। उन्होंने सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा मीरजापुर को निर्देशित किया कि वे मेला क्षेत्र मे अवस्थित पोलो एवं वायरो की जॉच कराये। उन्होंने मेला से सम्बन्धित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यो के प्रति लापरवाही न बरते तथा जो उनके लिए कार्य सुनिश्चित कराया गया है उसको पूरे मनोबल के साथ कार्य करें तथा चैत नवरात्र मेला को सकुशल सम्पन्न कराये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे डाक्टरो व वहा पर स्टाफो की कमी न होने पाये तथा दवाये एम्बुलेन्स आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे आवारा पशुओ के पकडवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्हांेने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पूरे मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्रियो की उपलब्धता व मिटटी के तेल की उपलब्ध्ता सुनिश्चित कराये। बैठक में, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर,अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण व विन्ध्य क्षेत्र के पण्डागण उपस्थित थे। 
-सन्तोष देव गिरि, मीरजापुर, 9455320722

www.rainbownews.in 

Post a Comment

Previous Post Next Post