अम्बेडकरनगर (उ.प्र.)। जिले के सभी
कृषकों, कोटेदारों, समाजसेवी और सुधीजनों, रेनबोन्यूज अपने आगामी अंकों में अम्बेडकरनगर
के खाद्य विपणन विभाग (फूड मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट) से सम्बन्धित खबरों का प्रकाशन
धारावाहिक रूप से करेगा। इनमें विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी के क्रिया-कलापों और
व्याप्त सभी प्रकार के अनियमितताओं का सार्वजनीकरण तटस्थ भाव से किया जायेगा। खाद्य
रसद गोदामों, उनके सहायकों, प्रभारियों और उच्च अधिकारियों व विभागीय कार्यालय की हर
गतिविधि के बारे में विधिवत खबर प्रकाशित कर शासन और प्रशासन में उच्च ओहदों पर विराजमान
पदाधिकारियों का आकृष्ट कराया जायेगा। आप पढ़ते रहें..... http://rainbownews.in
दास्तान ए फूड मार्केटिंग डिपार्टमेंट
खाद्य विपणन
विभाग के लिए खरीफ और रवी के कृषि उत्पादों की खरीद का अवसर काफी मुफीद होता है। छोटे
मुलाजिम से लेकर बड़े तक की जेब होती है भारी।
इस साल धान
खरीद में सभी ने खूब धन कमाया। इस कमाई में हिस्सा बांट में आपसी तनाजा देखा गया।कई
एम आई और अन्य में विवाद भी हुआ।
कई कर्मचारियों
ने बताया कि घाघ किस्म के निरीक्षकों ने विरोधियों का मुंह अपनी पहुंच और ओहदे के रुतबे
का भय दिखाकर बन्द किया....
