अम्बेडकरनगर (उ.प्र.)। कोरोना वायरस
के आतंक के बीच सरकारी घोषणाएँ, गरीबों को सरकारी इमदाद, अग्रिम राशन आदि का लाभ सम्बन्धित
विभागों को मिलने की उम्मीद से सरकारी अहलकारों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।
फूड मार्केटिंग व आपूर्ति तथा राजस्व महकमा के धन लोलुप कर्मचारियों में कोरोना वायरस
का भय समाप्त। इस समय गेहूँ खरीद से कई गुना अधिक धन कमाने की आस लिये फूड मार्केटिंग
डिपार्टमेन्ट के जिम्मेदार कर्मचारी खाद्य गोदामों के प्रभारी, विपणन सहायक, राइस मिलर्स,
बिचौलिये, कोटेदार आपसी रिश्तों को दे रहे हैं नई धार। इन सबको देखकर ऐसा प्रतीत हो
रहा है कि कोरोना वायरस इनके लिए जानलेवा, प्राणघातक, महामारी नहीं अपितु स्वास्थ्य
वर्धक, प्राणदायिनी और धन कमाने का अब तक का सर्वोत्तम जरिया बन गया है। विस्तृत खबर
रेनबोन्यूज के आगामी अंको में.........
भूपेन्द्र
सिंह गर्गवंशी, 9125977768
