खाद्य विपणन महकमे में क्षत्रिय जाति की बहुलता चर्चा का विषय


अम्बेडकरनगर जिले के खाद्य विपणन महकमे में इंस्पेक्टर पद पर तैनात अधिसंख्य सवर्णो की नियुक्ति काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। बतया जाता है कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी क्षत्रिय जाति के हैं वहीं जिले के 5 ब्लाकों में तैनात एम.आई. भी क्षत्रिय जाति के हैं। इसके अलावा एक ब्लाक में एम.आई. के पद पर किसी की तैनाती नहीं है, जिसका अतिरिक्त प्रभार क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (ए.एम.ओ.) अकबरपुर के जिम्मे है। अकबरपुर ब्लाक में जी.पी. वर्मा, जहाँगीरगंज प्रमोद कुमार और भियाँव में लालधर राम की नियुक्ति है। भीटी ब्लाक में संदीप सिंह, टाण्डा निरंकार सिंह, बसखारी विजय बहादुर सिंह, रामनगर राजेश सिंह, जलालपुर अयोध्या सिंह (सभी क्षत्रिय जाति के) एम.आई. पद पर नियुक्त हैं। इसके अलावा विभाग का मुखिया डी.एफ.एम.ओ. पद पर तैनात अजित प्रताप सिंह भी क्षत्रिय जाति के हैं। इन सबके बारे में विभागीय कर्मियों में चर्चा है कि ये सभी लोग बीजेपी की प्रदेश सरकार के मुखिया सी.एम. योगी तक क्षत्रिय होने की वजह से अपनी पहुँच रखते हैं। क्षत्रिय जाति के सभी निरीक्षकों व अधिकारियों का रूतबा भी बुलन्द है। अन्य जाति के निरीक्षक इन सबके प्रभाव के आगे बेचारे से बने बताये जाते हैं। इस सबके बावजूद ए.एम.ओ. एम.के. श्रीवास्तव अनुभवी और सुलझे हुए अधिकारी होने की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के आरोप और शिकायतों का पूरा ब्यौरा रेनबोन्यूज आने वाले दिनों में प्रकाशित करता रहेगा।


भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी, 9125977768

Post a Comment

Previous Post Next Post