मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट के आधा दर्जन कमाऊ मुलाजिम जल्द ही कर सकते हैं राजनीति में प्रवेश


अम्बेडकरनगर (उ.प्र.)। कोरोना वायरस-वैश्विक महामारी-अपना जिला सुरक्षित फिर भी लाकडाउन जारी। सरकारी विभागों में से खाद्य विपणन यानि मार्केटिंग महकमा सक्रिय। 15 अप्रैल से गेहूँ खरीद शुरू। मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट के चतुर्थ श्रेणी से लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों के चेहरे खिले। विपणन निरीक्षकों की पौ-बारह। चर्चा है कि इस बार गेहूँ खरीद में जितना ही अधिक कमा कर जिम्मेदार ओहदेदार सत्तापक्षीय नेताओं के जरिये पैसा देंगे वे ही आगामी चुनाव में टिकट के हकदार होंगे। प्रबुद्धवर्गीय जाति विशेष के लोगों में यह खुसुर-फुसुर हो रही है कि मनुवादी व्यवस्था के द्वितीय क्रमांक पर स्थान प्राप्त जाति के 6 जिम्मेदार ओहदेदार (5+1) आगामी दिनों में इस जिले के मार्केटिंग डिपार्टमेन्ट से त्यागपत्र देकर सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होकर राजनीति में हो सकते हैं सक्रिय। 5 ब्लाकों के विपणन निरीक्षक लाकडाउन में लखनऊ और दिल्ली में रह रहे सत्ताधारी माननीयों से सम्पर्क साधे हुए बताये जाते हैं। 
आधा दर्जन मार्केटिंग अधिकारी अपने-अपने तरीके से गृहजनपदों के नेताओं के सम्पर्क में बने हुए बताये जाते हैं। हालांकि हमें जो रिपोर्ट 01 अप्रैल 2020 (फूल डे) और इससे पूर्व मिली थी उसके अनुसार अब तक इन सभी 6 दिग्गजों का स्थान रिक्त हो गया होता। परन्तु भला हो पी.एम. नरेन्द्र मोदी का उन्होंने 25 मार्च 2020 को लाकडाउन घोषित कर दिया और उसे अब 3 मई तक बढ़ा दिया। यह स्थिति न आई होती तो यहाँ के 6 सवर्ण जाति के अधिकारी आपस में गलबहिंया डाले लखनऊ और दिल्ली के मुख्य मार्गों पर चहलकदमी करते नजर आते। बहरहाल हमारे सूत्र ने हमें अद्यतन जानकारी देते हुए खबर भेजी है कि इन लोगों को राजनीति में प्रवेश के लिए सत्ताधारी पार्टी से कुछ निर्देश मिले हैं। उसके अनुसार पार्टी ज्वाइन करने के इच्छुक ये कर्मचारी गण पार्टी को कितना आर्थिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं यानि कितना चन्दा दे सकते हैं। 
जो सवर्ण स्वजातीय अधिकारी/कर्मचारी किसानों के गेहूँ उत्पाद को औने-पौने दाम पर खरीद करवायेंगे, लाकडाउन का फायदा उठाकर किसानों को तड़पायेंगे, बिचौलियों/दलालों से अच्छे सम्बन्ध बनायेंग और मालामाल होंगे वे ही पार्टी में आसानी से प्रवेश पायेंगे। इन्हीं सबके दृष्टिगत हमारे जिले के 6 ऑफिसर्स ने आपस में मैत्रीभाव बढ़ाकर व रिश्तेदारी जोड़कर अब इस महकमे से जबरिया सेवा निवृत्ति लेने का मन बना लिया है। खबरची लाल के अनुसार इस समय लाकडाउन है। जैसे ही लाकडाउन समाप्त होगा, स्थिति सामान्य होगी, तुरन्त ये सरकारी मुलाजिम किसानों की कमर तोड़ मेहनत गेहूँ उत्पाद की खरीद के समय कमाये गये पैसों से बांध गई भारी गठरी सक्रिय सदस्यता हेतु पार्टी हाई कमान को देंगे। आदि...........आदि..........आदि.......थोड़ी सी प्रतीक्षा......थोड़ा इन्तजार..........। स्टे होम, स्टे सेफ..........।


भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी, 9125977768

Post a Comment

Previous Post Next Post